Site Network: हिंदी वेबसाइट | वाल्मीकि रामायण | हिंदी तथा अंग्रेजी व्याकरण | आइये कम्प्यूटर सीखें!

 



पद्मिनी - एक श्रद्धांजलि


फिल्म मेरा नाम जोकर की मीनू मास्टर, पुराने जमाने की फिल्म हीरोइन पद्मिनी, का कल रात हृदय गति रुक जाने के कारण स्वर्गवास हो गया| पद्मिनी ने राज कपूर, देव आनंद, धर्मेंद्र, एम.जी. रामचन्द्रन, शिवाजी गणेशन जैसे मशहूर सितारों के साथ काम किया था| पद्मिनी की अन्य दो बहनों, ललिता और रागिनी ने भी चलचित्र जगत में धूम मचाई है| नृत्यकला में अत्यंत निपुण थीं पद्मिनी जी, चार साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा लेना प्रारंभ कर दिया था उन्होंने| जिस देश में गंगा बहती है, संगम, काजल जैसी अविस्मरणीय फिल्मों में नायिका की भूमिका सफलता पूर्वक निभाई उन्होंने| डॉ. के.टी. रामचन्द्रन के साथ विवाह करने के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया उन्होंने और न्यू जर्सी में जा बसीं अपने पति के साथ| पद्मिनी फाइन आर्टस के नाम से एक स्कूल भी खोला उन्होंने वहाँ पर| सन् 1981 में पति के देहावसान हो जाने के बाद वे वापस भारत चलीं आई और तमिल फिल्मों में फिर एक बार अभिनय भी किया| बीते शनिवार को वे मुख्यमंत्री करुणानिधि के साथ एक आम सभा में नजर आई थीं वे आखरी बार| उनके इकलौते पुत्र के अमेरिका से भारत आ जाने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार हो पायेगा|

निःसंदेह जब कभी भी जिस देश में गंगा बहती है, संगम, काजल जैसी फिल्मों का नाम आयेगा पद्मिनी की याद अवश्य आयेगी| आइये, आज हम आज महान कलाकारा पद्मिनी को स्मरण करते हुये प्रार्थना करें कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे|

posted by जुड़िये गँठजोड़ मित्र समुदाय से! (gathjod.com) @ 10:36 AM,

0 Comments:

Post a Comment

<< Home