Site Network: हिंदी वेबसाइट | वाल्मीकि रामायण | हिंदी तथा अंग्रेजी व्याकरण | आइये कम्प्यूटर सीखें!

 



सिर्फ एक बार

चलिये आज कुछ ऐसे कलाकारों के विषय में बातें कर लें जिन्होंने एक साथ केवल एक ही बार काम किया और फिर बाद में वे फिर कभी इकट्ठे काम नहीं कर पाये, कारण चाहे जो भी रहा हो|

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की एकमात्र फिल्म है शक्ति|

दिलीप कुमार और नूतन ने केवल एक बार ही एक साथ काम किया है, फिल्म कर्मा|

राज कपूर और हेमा मालिनी फिल्म सपनों का सौदागर के बाद फिर कभी एक फिल्म में नहीं आये| उल्लेखनीय है कि सपनों का सौदागर हेमा मालिनी की पहली फिल्म थी|

जितेन्द्र और सायरा बानो की केवल एक ही फिल्म आई है आज तक, जी हाँ आपको भी याद आ गया होगा कि फिल्म है आखरी दाँव|

जितेन्द्र और शर्मिला टैगोर की एक मात्र फिल्म है मेरे हमसफर|

एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों के कलाकारों को एक साथ लेकर केवल एक ही फिल्म बनी है, फिल्म का नाम है कल आज और कल तथा कलाकार हैं पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर|

अमिताभ बच्चन और माला सिन्हा ने एक साथ केवल फिल्म संजोग में काम किया है|

अमिताभ बच्चन और जितेन्द्र को एक साथ लेकर केवल एक ही फिल्म फिल्म बनी फिल्म का नाम है गहरी चाल|

अमिताभ बच्चन और नूतन की एकमात्र फिल्म है सौदागर|

अमिताभ बच्चन और रीना राय एक साथ केवल फिल्म नसीब में आये| यद्यपि फिल्म अंधा कानून में भी दोनों का रोल था पर पूरे फिल्म में दोनों कलाकारों का एक साथ कोई भी दृश्य नहीं है|

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की एक ही फिल्म है, नाम है कोहराम|

शेखर सुमन और रेखा की एक ही फिल्म है उत्सव|

राकेश रोशन और हेमा मालिनी की एकमात्र फिल्म है पराया धन| यह राकेश रोशन की पहली फिल्म थी|

शत्रुघ्न सिन्हा और विद्या सिन्हा केवल एक बार फिल्म मगरूर में ही एक साथ आये|

शत्रुघ्न सिन्हा और राज कुमार की केवल एक ही फिल्म है चंबल की कसम|

शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत एक साथ फिल्म असली नकली में ही आये|

राज कुमार और डैनी की एकमात्र फिल्म है बुलंदी|

राज कुमार और नाना पाटेकर को एक साथ लेकर एक ही फिल्म बनी है तिरंगा|

आमिर खान और नीलम की एकमात्र फिल्म है अफ़साना प्यार का|

दिलीप कुमार और राजकुमार का नाम इस लिस्ट में आ जाता यदि उनकी पहली फिल्म पैगाम के 32 साल बाद सुभाष घई ने दोनों को अपनी फिल्म सौदागर में फिर से एक बार काम करने का अवसर न दिया होता|

(सहयोग - अनुज विमल अवधिया)

posted by जी.के. अवधिया @ 8:41 PM,

0 Comments:

Post a Comment

<< Home