Site Network: हिंदी वेबसाइट | वाल्मीकि रामायण | हिंदी तथा अंग्रेजी व्याकरण | आइये कम्प्यूटर सीखें!

 



मोहम्मद रफ़ी ने किशोर कुमार के लिये गाना गाया

जी हाँ, प्रख्यात गायक किशोर कुमार के लिये भी रफ़ी साहब ने गाने गाये हैं| एक अच्छे गायक और अभिनेता होने के साथ ही साथ निर्माता, निर्देशक और संगीतकार भी थे किशोर कुमार| अपने गाने स्वयं ही गाया करते थे वे| पर संगीतकार ओ.पी. नैयर रफ़ी साहब के की आवाज से इतने प्रभावित थे कि फिल्म रागिनी (1958) के शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीत 'मन मोरा बावरा गाये.....' को किशोर कुमार के लिये रफ़ी साहब से ही गवाया था| सन् 1958 में ही फिल्म शरारत में भी मोहम्मद रफ़ी ने फिर से एक बार किशोर कुमार के लिये गाना गाया था| गीत के बोल हैं 'अजब है दास्ताँ तेरी ऐ जिंदगी.....'| और आखरी बार सन् 1964 में मोहम्मद रफ़ी ने फिल्म बाग़ी शहज़ादा में भी किशोर कुमार के लिये गाया था (इस बात का खेद है कि गीत के बोल मुझे याद नहीं है)|

महान गायक थे मोहम्मद रफ़ी साहब| बेहिसाब गाने गाये हैं उन्होंने| गायन के लिये 23 बार उन्हें फिल्म फेयर एवार्ड मिला था| उनके कंठस्वर से ही प्रेरणा पा कर ही सोनू निगम आज एक सफल गायक बन पाये हैं|

posted by जुड़िये गँठजोड़ मित्र समुदाय से! (gathjod.com) @ 7:54 PM,

0 Comments:

Post a Comment

<< Home